Life Style

डेंगू से बचने के लिए देखें साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

Ad

हल्द्वानी: शहर डेंगू की चपेट में है, करीब 250 से ज्यादा डेंगू के केस सामने आ गए हैं। इस वायरस ने शहर में दहशत फैला दी है। डेंगू का वायरस मच्‍छरों के काटने से फैलता है। डेंगू एक संक्रामक रोग है । डेंगू से बचने के लिए हल्द्वानी स्थित साहस होम्योपैथिक के डॉक्टर नवीन पांडे ने टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि इस मौसम में बुखार को बिल्कुल भी नजर अंदाज ना करें। उन्होंने कहा कि अपने आप को मच्छरों से दूर रखे। कोशिश करें की आसपास पानी एकत्र ना होने दे।

डॉक्टर नवीन पांडे ने बताया कि एडीज एजिप्‍टी मच्‍छर दिन के समय संक्रमण फैलाते हैं। इनका जन्‍म आमतौर पर जमा पानी वाले स्‍थानों पर होता है। इसलिए घर के अंदर और आस-पास स्थिर पानी को साफ करना बहुत महत्‍वपूर्ण होता है। इसके अलावा कूलर, गमले आदि में पानी जमा न रहने दें। इस विषय में मरीजों को अधिक जानकारी देने के लिए उन्होंने वीडियो के माध्यम से टिप्स दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top