Life Style

टेस्टिकल्स में दर्द की समस्या जड़ से हो जाएगी समाप्त, साहस होम्यो वीडियो टिप्स

Ad

हल्द्वानी:अंडकोष (वृषण) में दर्द (Testicle Pain) पुरुषों और बच्चों में होने वाली एक सामान्य समस्या है। अंडकोष में दर्द अनेक कारणों से उत्पन्न हो सकता है जिसमें कुछ आंतरिक बीमारियाँ, योन संक्रमण और अंडकोष में चोट आदि कारक शामिल हो सकते हैं। यह समस्या विभिन्न प्रकार की संक्रमण बीमारियों की ओर संकेत कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस विषय में हल्द्वानी साहस होम्योपैथिक के डॉक्टर नवीन चंद्र पांडे ने बताया कि अंडकोष में दर्द (Testicle Pain) से सम्बंधित लक्षणों की जानकारी होने पर तुंरत डॉक्टर्स से सलाह लेनी चाहिए। यह समस्या प्रजनन क्षमता को नष्ट कर पुरुष बाँझपन का कारण भी बन सकती है। इसलिए इस समस्या को अनदेखा न करें।  उन्होंने बताया कि वृषण (अंडकोष) में वायरल या जीवाणु संक्रमण के कारण दर्द आमतौर पर धीरे-धीरे शुरू होता है। संक्रमण के कारण उत्पन्न दर्द शरीर के अन्य क्षेत्रों जैसे पेट या कमर और जांघ के बीच के भाग में स्थानांतरित हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top