
UttarakhandWeather | OrangeAlert | DehradunRain | HeavyRain | Thunderstorm | WeatherUpdate | Uttarkashi | TehriGarhwal | Masoori | Chakrata : मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून जिलों के लिए अगले तीन घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 2 जून 2026 की रात 8:53 बजे से 11:53 बजे तक इन जिलों के कई इलाकों में मौसम अचानक खराब हो सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक रूपिन रेंज, नेटवार, जानकी चट्टी, हनोल, त्यूनी, पुरोला रेंज, मुखेम, चिन्यालीसौड़, प्रतापनगर, मसूरी, सेलाकुई, हरबर्टपुर, चकराता और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर बारिश के तीव्र दौर भी देखने को मिल सकते हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।






