Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में रिकॉर्ड बारिश…गर्जिया,बेतालघाट,भुजियाघाट सूर्या गांव समेत कई मार्ग हुए बंद

हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाना हुआ आसान, भवाली हाइवे सभी वाहनों के लिए खुल गया है
Ad

हल्द्वानी- मौसम विभाग द्वारा 20 जुलाई को लेकर नैनीताल जिले में दिया गया रेड अलर्ट सही साबित हुआ है। जिले में पूरी रात मूसलाधार बारिश हुई है। बारिश के चलते कई मोटरमार्ग भी बंद हुए हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के रिपोर्ट के मुताबिक दो राजमार्ग और आठ आंतरिक राजमार्ग बंद हैं जिनको खोलने का प्रयास किया जा रहा है। गर्जिया और बेतालघाट राजमार्ग बंद हो चुका है वही भंडारापानी और तल्लीसेठी राजमार्ग भी बंद है। इसके अलावा भुजियाघाट सूर्या गांव आंतरिक मार्ग, भोर्सा पिनरो आंतरिक मार्ग, हरीश ताल मोटर मार्ग, डॉलकन्या- गोनीयारों मोटर मार्ग सहित कई मोटर मार्ग बंद है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं पिछले 24 घंटे में नैनीताल जिले में औसतन 40 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। 154 मिलीमीटर बारिश अकेले हल्द्वानी में हुई है नैनीताल में 55 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा बेतालघाट में 26 और रामनगर में 16 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बरसात के चलते सबसे ज्यादा कोसी नदी में 4414 क्यूसेक पानी चल रहा है। इसके बाद गोला नदी में 1138 विषयक पानी का डिस्चार्ज है और नंधौरनदी में 642 क्यूसेक पानी चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top