Nainital-Haldwani News

नैनीताल समेत पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अबतक तीन लोगों की मौत

Ad

हल्द्वानी: एक बार फिर से प्रदेश भर में बारिश में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। खासकर पहाड़ों पर हो रही बारिश कहर बनकर बरस रही है। जहां एक तरफ प्रदेश में अब तक 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। तो वहीं मौसम विभाग ने 3 दिनों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। नैनीताल जिले में भी मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि देहरादून में भारी बारिश के बाद राजपुर क्षेत्र में पुराने घर की छत गिर गई जिस कारण से घर में रह रहे 3 लोग दब गए और तीनों की मौत हो गई। फिलहाल तीनों के शव निकाल लिए गए हैं। गौरतलब है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे उत्तराखंड में जगह जगह बारिश हो रही हैब है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे उत्तराखंड में जगह जगह बारिश हो रही है।

इधर, कुमाऊं में रविवार को मॉनसून के सक्रिय रहने से कई जगह हल्की से भारी बारिश हुई। नैनीताल और हल्द्वानी में भी बारिश देखने को मिली। शासन प्रशासन द्वारा भी आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क किया हुआ है। मौसम विभाग की ओर से जारी एडवायजरी के अनुसार देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व ऊधम सिंह नगर जिलों में अनेक जगहों पर हल्की से भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान तेज गर्जना के साथ साथ बिजली गिरने का भी खतरा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top