Uttarakhand News

देहरादून समेत इन जिलों में झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

Weather alert in Uttarakhand
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाओं के बढ़ने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है….ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

इधर, देहरादून में सुबह से ही रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना जरूर हो गया है…लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिल रही है। अनुमान है कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top