Uttarakhand News

उत्तराखंड में 108 की तरह हेली एंबुलेंस सेवा शुरू, सभी 13 जिलों को मिलेगा निशुल्क लाभ

Ad

Uttarakhand: Air Ambulance: Rishikesh: ऋषिकेश एम्स देश में पहली हेली एंबुलेंस सेवा शुरू कर इतिहास रचने जा रहा है। आज 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली इस हेली सेवा का शुभारंभ करेंगे। आखिर 4 साल के इंतजार के बाद भारत की अपनी पहली हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने जा रही है। एम्स ऋषिकेश देश का पहला सरकारी चिकित्सा संस्थान है, जहां हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होगी। इस हेली एंबुलेंस सेवा के शुरू होने से उत्तराखंड के मरीजों को तत्काल मेडिकल उपचार की सुविधा मिल सकेगी। खासकर बड़ी दुर्घटना में हेली एंबुलेंस सेवा मरीजों की सहायता में अहम भूमिका निभाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में अब 108 एंबुलेंस सेवा की तर्ज पर हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होगी। इस सेवा के शुरू होने से प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में अति गंभीर रूप से घायल को हेली एंबुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश में शीघ्र पहुंचाया जा सकेगा। पूरे उत्तराखंड में उपलब्ध यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क होगी और इसका दुरुपयोग न हो, इसके लिए भी खास इंतजाम किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top