Nainital-Haldwani News

नैनीताल निवासी छात्रा लापता, परिजनों ने मदद मांगने के लिए जारी किया नंबर

Ad

Nainital News: नैनीताल विश्वविद्यालय की छात्रा लापता हो गई है। इस संबंध में परिवार की ओर से मल्लीताल कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार रितिका चंदेला बीएएलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा है। रितिका के पिता मल्लीताल क्षेत्र में एक फास्ट फूड की दुकान संचालित करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

रितिका के पिता धर्मा चंदेला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रोजाना की तरह सोमवार को कॉलेज के लिए घर से निकली थी। रोजाना वो दोपहर तक घर आ जाती है लेकिन सोमवार को वह घर नहीं लौटी। उसके दोस्तों से पूछताछ की गई लेकिन किसी के पास कोई जानकारी नहीं थी। जबकि रितिका का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। रीतिका के लापता होने के बाद परिजन काफी परेशान है। उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वही एक नंबर भी जारी किया गया है। अगर किसी को रितिका को लेकर को जानकारी मिलती है तो वह दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 7579434956

लापता छात्र रितिका चंदेला की उम्र 18 साल है और वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के हरमिटेज कैंपस स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद विधि संस्थान से बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top