Nainital-Haldwani News

नैनीताल में हिसाब बराबर, भाजपा में शामिल हुए हेम आर्या

Ad

हल्द्वानी: चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल बदलने का खेल शुरू हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्या ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। हेम आर्या ने साल 2017 में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस रका हाथ थामा था। वह टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। उनकी जगह भाजपा ने संजीव आर्या को टिकट दिया था जो कांग्रेस से भाजपा में आए थे। लेकिन अब संजीव दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हेम आर्या इससे पहले नैनीताल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें साल 2012 में सरिता आर्य ने 5000 वोटों से मात दी थी। रविवार को देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, नरेश बंसल और संगठन मंत्री अजय कुमार की उपस्थिति में भाजपा में घर वापसी हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top