Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी मनाया हरेला, अधिकारियों ने दिया संदेश

Ad

हल्द्वानी:देवभूमि उत्तराखंड के पावन लोक पर्व हरेला के अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के हल्द्वानी क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्र प्रमुख गौरव कुमार व उप क्षेत्र प्रमुख कमलेश बर्गली व अन्य स्टाफ ने कमलुंगाजा स्थित डीएवी स्कूल मे उनके स्टाफ के साथ मिलकर वृक्षारोपण करके हरेला पर्व मनाया। उन्होंने अपनी ओर से सभी लोगों को लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर गौरव कुमार ने कहा कि हरेला उत्तराखंड का मुख्य लोक पर्व है और हम लोग हिमालय राज्य के रहने वाले हैं लिहाजा राज्य के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह प्रकृति को बचाने में अपना योगदान दें।

कमलेश बर्गली ने भी राज्य वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के पर्यावरण को देखते हुए यह जरूरी हो गया है कि वृक्षारोपण ज्यादा से ज्यादा किया जाए और आने वाली पीढ़ी को इसका फायदा मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top