Nainital-Haldwani News

रोमांचक रहा हेरिटेज कप का पहला दिन, वॉलीबॉल कोर्ट पर दिखा युवाओं का हुनर

Ad

हल्द्वानी में”हेरिटेज कप द्वितीय“2022 का आयोजन द हेरिटेज स्कूल में कराया गया जिसमें हल्द्वानी के 20 स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्या तंद्रा दास द्वारा मसाल प्रज्जवलित कर किया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad

तत्पपश्चयात सभी स्कूलों के टीम प्रतिनिधियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया तथा राष्ट्रगीत गाया गया। विद्यालय प्रबंधन तथा सभी प्रतिनिधियों द्वारा आसमान में गुब्बारा छोड़े गए तथा विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

विद्यालय प्रबंधक द्वारा फीता काटकर बॉलीवाल मैच का शुभारभ किया गया। पहले मैच में Arden Progressive School ने BLM Academy को 2 सेटों में हराकर विजयी रहा। आज सभी knockout मैच खेले गए |


पहला क्वाटर मैच द हेरिटेज और सन बीम सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें द हेरिटेज स्कूल 2 सेटों के साथ विजयी रही।

दूसरा सेट लॉरेस स्कूल तथा निमानिक कान्वेट के मध्य खेला गया जिसमें निमाॅनिक 2-1 से विजयी रही तीसरा क्वाटर फाइनल शेमफोर्ड स्कूल तथा विसडम पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें सैमफोर्ड 2 सेटो के साथ विजयी रही ।

स्कूल प्रबंधक ने बताया कि चौथा क्वाटर फाइनल मैच तथा दोनो सेमी फाइनल और फाइनल मैच दिनांक 26/12/22 को खेले जाएगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top