CM Corner

विकसित भारत 2047 के लिए उच्च शिक्षा सबसे बड़ी ताकत, बोले मुख्यमंत्री धामी

Ad

Higher Education : Viksit Bharat 2047 : Pushkar Singh Dhami : Uttarakhand Education : NEP 2020 : देहरादून में आयोजित एक विचार गोष्ठी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उच्च शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है…बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दे रही है। यह नीति विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, नवाचार और आधुनिक कौशल से जोड़ते हुए भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रही है। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों को ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्टार्टअप, डिजिटल तकनीक और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज देश विज्ञान, तकनीक, रक्षा, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड शिक्षा और ज्ञान की समृद्ध परंपरा वाला राज्य है। सरकार स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, ऑनलाइन शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग तथा डेटा साइंस जैसे आधुनिक विषयों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि दून विश्वविद्यालय में स्थापित सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन और शोध को नई दिशा देगा।

धामी ने कहा कि युवाओं को भविष्य के अनुरूप कौशल और नेतृत्व क्षमता से लैस करने के लिए राज्य सरकार उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय, इंटर्नशिप, इंडस्ट्री आधारित पाठ्यक्रम और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं…बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों,

विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top