Uttarakhand News

उत्तराखंड के 20 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 380 करोड़ का सरचार्ज वसूलेगा UPCL

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में बिजली को लेकर बड़ा फैसला हुआ है जो 20 लाख बिजली उपभोक्ताओं की जेब को ढीली करेगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली बिलों पर 6.5 फीसदी सरचार्ज लगा दिया है। ये फैसला यूपीसीएल की याचिका के बाद लिया गया है। इस सरचार्ज को एक सितंबर से 31 मार्च 2023 के बीच उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

यूपीसीएल की ओर से घाटे से उभरने के लिए याचिका दायर की गई थी। महंगी बिजली खरीद के घाटे से उबरने के लिए 1350 करोड़ रुपये सरचार्ज वसूलने का प्लान यूपीसीएल ने बनाया था। हालांकि याचिका में यूपीसीएल ने करीब 13 फीसदी सरचार्ज लगाने की मांग की थी लेकिन फैसला 6.5 प्रतिशत के लिए हुआ है। सरचार्ज का बोझ बीपीएल के करीब पांच लाख उपभोक्ताओं को नहीं पड़ेगा। वहीं  20 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को सात महीने तक सरचार्ज देना होगा। बता दें कि साल में दूसरी बार बिजली के दाम बढ़ाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top