Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बनेगा ऑर्गेनिक हब, लालडांठ में 70 ज्यादा पहाड़ी प्रोडक्ट वाला स्टोर शुरू

Ad

Hilpure Organic launches new outlet in Haldwani: हल्द्वानी में हिलप्योर ऑर्गेनिक ने नए आउटलेट का शुभारंभ किया गया है। अब शहर में हिलप्योर आर्गेनिक दो स्टोर के माध्यम से लोगों के बीच उपलब्ध है। पहला हिलप्योर ऑर्गेनिक का स्टोर हल्द्वानी के विकासनगर, बिठौरिया नंबर-1, तिलकनगर, लालडांठ में है, वहीं दूसरा स्टोर आरटीओ कार्यालय, दयाल विहार कॉलोनी, कुसुमखेड़ा में है। हिमालय के रसायन मुक्त उत्पादों को लोगों के घर-घर तक पहुंचने एक बड़ी चुनौती है, जिसे हिलप्योर ऑर्गेनिक ने स्वीकार किया है। हिलप्योर ऑर्गेनिक की फाउंडर प्रीति राजपूत बताती हैं कि मकसद एक ही है कि उत्तराखंड के सारे हिमालय प्रोडक्ट लोगों के घर-घर तक पहुंचे। आज उसी का परिणाम है कि हिमालय उत्पादन की डिमांड बढ़ी तो हिलप्योर ऑर्गेनिक ने अपने दूसरे आउटलेट का शुभारंभ किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हिलप्योर आर्गेनिक के पास वर्तमान में 70 से अधिक बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद जो सीधी किसानों से प्राप्त होते हैं इनमें हिमालय चाय, मसाले, पहाड़ के अनेक उत्पादों का आटा, शहद और गुलाब जल शामिल है। जिन्हें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छी पहचान मिल रही है और प्रयोग भी किया जा रहा है।

हिलप्योर आर्गेनिक के प्रमुख उत्पादों में हिमालयन चाय, हिमालयी मसाले, हिमालयी दालें, हिमालयी जड़ी-बूटियां, हिमालयी नमक, हिमालयी आटा, हिमालयी जंगली वन शहद, हिमालयन कोल्ड प्रेस्ड तेल, हिमालयी गुलाब जल आदि शामिल हैं। हिलप्योर आर्गेनिक सीधे किसानों से शुद्ध और प्राकृतिक हिमालयी उत्पाद पेश करते हैं। ये उत्पाद रसायनों और उर्वरकों के उपयोग के बिना टिकाऊ रूप से उगाए जाते हैं। सभी उत्पाद न्यूनतम रूप से संसाधित, एडिटिव्स मुक्त, हस्तनिर्मित और सर्वोत्तम गुणवत्ता प्रदान करने के लिए कड़ी देखभाल के तहत पैक किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top