Sports News

उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने फिर किया निराश,हिमाचल प्रदेश ने 10 विकेट से रौंदा

Ad

हल्द्वानी: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश ने उत्तराखंड को 10 विकेट से रौंदा। उत्तराखंड के बल्लेबाज एक बार फिर नाकाम रहे। निर्धारित 20 ओवर में उत्तराखंड की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना पाई। बल्लेबाज में जयबिष्टा 30, करणवीर कौशल 27, दीक्षांशु नेगी 17, सौरभ रावत 7, अवनीश सुधा 9,कुनाल चंदेला 7, हिमांशु बिष्टा 11 नाबाद और इकबाल अब्दुल्ला ने 16 रनों की पारी खेली। पंकज जसवाल ने 4 और मयंक डागर ने 2 विकेट अपने नाम किया। दोनों ही गेंदबाजों ने उत्तराखंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा खरने उतरी हिमाचल प्रदेश की टीम ने कोई जल्दी बाजी नहीं। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया। अजय राणा ने नाबाद 72 और प्रशांत चोपड़ा ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उत्तराखंड टीम का नॉकआउट में पहुंचने का सपना टूट गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 4 मुकाबलों में से 3 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। उसे आखिरी मुकाबला छत्तीसगढ़ के खिलाफ 18 जनवरी को खेलना है। टीम की कोशिश रहेगी कि वह आखिरी मुकाबले में टीम हासिल कर भविष्य में होने वाले टूर्नामेंट में जाने से पहले मूमेंटम अपने पास रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top