Sports News

देवभूमि के हिमांशु नेशनल चैंपियनशिप में चमके, उत्तराखंड को दिलाया दूसरा गोल्ड

Ad

देहरादून: गुवाहाटी में आयोजित 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मानसी नेगी के गोल्ड मेडल जीतने के बाद एक और युवा ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। पांच हजार मीटर वॉक रेस में हिमांशु कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्हें प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी से भी शाबाशी मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि देहरादून निवासी हिमांशु कुमार ने असम के गुवाहाटी में आयोजित रही 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की वॉक रेस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था। पांच किमी वॉक रेस में हिमांशु को सफलता मिली है और उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है।

बता दें कि अंडर-16 आयु वर्ग में हिमांशु कुमार ने यह रेस 20:51:66 मिनट में पूरी की। हिमांशु फिलहाल एएसआइ पुणे में बसंत बहादुर राणा से प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने इस स्पोर्ट की बारिकियां मानक सिद्ध एकेडमी के कोच प्रवीण पुरोहित से सीखी है। हमारी टीम की ओर से हिमांशु को ढेर सारी शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top