Nainital-Haldwani News

चमत्कारी है कैंची धाम…नीम करौली बाबा के दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री हिमांशी खुराना

Ad

हल्द्वानी: नीम करौली बाबा के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं रोजाना पहुंचते हैं। पिछले कुछ वक्त से नीम करौली बाबा के कैंची धाम में फिल्मी जगत के लोग भी पहुंच रहे हैं और बाबा की चमत्कारी शक्तियों को प्रणाम कर रहे हैं। अब नीम करौली बाबा के दर्शन करने पंजाबी एक्ट्रेस और बिग बॉस की प्रतिभागी रही हिमांशी खुराना भी पहुंची है। उन्होंने बाबा के दर्शन करने के बाद फोटो साझा किए हैं। इसके अलावा भ्रमण करने के लिए नैनीताल भी पहुंची।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले कुछ वक्त से नीम करौली बाबा के दर्शन करने तमाम विख्यात हस्तियां पहुंच रही है। पिछले साल नवंबर में क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी नीम करौली बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे और उसके बाद से कई अभिनेता और अभिनेत्री बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंच चुके हैं।

क्रिकेटर विराट कोहली बाबा के दर्शन करने के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 शतक जमा चुके हैं। इससे पहले विराट अपने खराब दौर से गुजर रहे थे। विराट कोहली ने आखिरी शतक 2019 में लगाया था और उसके बाद से वह शतक जमाने में नाकामयाब हो रहे थे। बाबा के दर्शन करने के बाद विराट ने वनडे में 3 शतक और टेस्ट क्रिकेट में 1 शतक जमाया।

सबसे पहले एशिया कप के दौरान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बाबा की तस्वीर साझा कर बताया था कि दोनों ही उनके बड़े भक्त हैं। बाबा के आशीर्वाद मिलने के बाद से विराट कोहली का करियर दोबारा उड़ान पकड़ने लगा है। ऐसे में सभी लोग इसे बाबा का चमत्कार मानते हैं। पिछले महीने साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार समांथा रूठ प्रभु भी बाबा के दर्शन करने पहुंची थीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top