Uttarakhand News

उत्तराखंड में लोकपर्व ईगास-बग्वाल पर रहेगा अवकाश, सीएम धामी ने किया ऐलान

Ad

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास-बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा हो गई है। इसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट भी किया है। बता दें कि यह दूसरा मौका होगा जब उत्तराखंड में लोकपर्व ईगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले पिछले साल भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखण्ड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है।

हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी और कहा कि नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुड़ी रहे, ये हमारा उद्देश्य है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top