Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, UPCL के अधिकारियों की छुट्टियां हुई रद्द

Ad

Uttarakhand News: मौसम विभाग के अलर्ट के बाद यूपीसीएल 27 मई तक सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उत्तराखंड में पिछले दिनों आई आधी के चलते कई जगहों पर यूपीसीएल के पोल को क्षति पहुंची थी। वहीं कहीं जगह बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई थी जिसे बहाल कर दिया गया है। यूपीसीएल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने दफ्तर में ही तैनात रहें।

ADVERTISEMENTS Ad

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने कहा कि मौसम विभाग के अलर्ट के बाद अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पिछले हफ्ते आई आंधी और बारिश के वजह से गढ़वाल और कुमाऊं में पेड़ गिरने से कई जगहों पर लाइनें टूट गई थी। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। लोगों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए यूपीसीएल के कर्मचारियों ने अधिकतर जगहों पर आपूर्ति को जल्द बहाल कर दिया था। बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 22 तारीख से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का हाई अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top