Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले के सभी हुक्का बार को बंद कराएगी पुलिस, DIG ने कहा युवा बर्बाद हो रहे हैं

नैनीताल जिले के सभी हुक्का बार को बंद कराएगी पुलिस, DIG ने कहा युवा बर्बाद हो रहे हैं
Ad

हल्द्वानी: जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। नैनीताल के समस्त हुक्का बार पर अब पुलिस का डंडा चलने वाला है। जी हांं, डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने नैनीताल जिला व ऊधमसिंहनगर जिला पुलिस को हुक्का बार को बंद करने के निर्देश दिए हैं। उनका मानना है कि हुक्का बार से काफी युवा बर्बाद हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि नैनीताल जिले में हुक्का बार की संख्या काफी बढ़ गई है। पर्यटन क्षेत्र होने की वजह से बाहरी लोग और स्थानीय युवा भी इन्हीं हुक्का बार की तरफ खिंचे चले जा रहे हैं। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे मानते हैं कि हुक्का बार के चलते कई युवक बर्बाद हो रहे हैं। ऐसे में इन पर शिंकजा कसना बेहद जरूरी है।

इसी कड़ी में डीआईजी ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के ऐसे हुक्का बार को बंद कराया जाए। डीआईजी ने कहा कि इस पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस को तैयार करनी होगी। जिसके बाद पुलिस ये रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी। बता दें कि पुलिस के इस कदम की हर तरफ सराहना हो रही है।

डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर करने के लिए पुलिस अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। साथ ही जागरुकता भी फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई की समय समय पर जिले के पुलिस अधिकारी समीक्षा भी करेंगे। जिससे समय-समय पर ये सुनिश्चित किया जा सके की कार्रवाई ठीक चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top