Sports News

वीडियो : शमी के एक्सीडेंट के बाद पत्नी हसीन जहां का हैरानी भरा बयान

Ad

देहरादून: पत्नी के साथ अनबन के कारण विवादों में फंसे मोहम्मद शमी के दिन अच्छे नहीं चल रहे है। पहले पत्नी ने उनके खिलाफ मारपीट, हत्या की कोशिश और गैर महिलाओं से संबंध रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोलकाता पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसके बाद रविवार को दिल्ली जाते वक्त शमी सड़क हादसे का शिकार हो गए। उन्हें और उनके 4 दोस्तो को चोट आई। शमी के सिर पर 10 टांके लगे है। घायलों को बिना देरी किये सीएमआई अस्पताल  में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि जिस वक़्त ये हादसा हुआ उस समय ट्रक चालक काफी तेज़ स्पीड में था और उसने अपना नियन्त्रण खो दिया जिसकी वजह से ये एक्सीडेंट हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

स हादसे के बाद जब शमी की पत्नी हसीन जहां से बातचीत की गई तो उन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब दिया। हसीन जहाँ ने कहा, मैं शमी के लिए कुछ गलत नहीं चाहती। मैं उनकी कोई दुश्मन नहीं हूँ। अगर शमी बीमार होते हैं तो ये मुझे भी अच्छा नहीं लगता। मैं अल्लाह से दुआ करुँगी कि शमी जल्द-से-जल्द ठीक हो जायें और कभी भी ऐसी किसी मुसीबत में दोबारा ना फंसे।हसीन जहां का ये बयान इसलिए भी हैरान कर देने वाला है क्योंकि बीते कुछ दिनों से शमी और उनके जो पारिवारिक क्लेश चल रहे थे उसके बाद ऐसा लग नहीं रहा था कि हसीन इस तरह से उनकी सलामती की दुआ या फिर उनकी भलाई की बातें भी करेंगी। हालाँकि ऐसा हुआ।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top