Pauri News

भीषण सड़क हादसा: कार और बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर, कई घायल

Ad

श्रीनगर: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। तीन जून को दोपहर लगभग एक बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास एक बस और टैक्सी कार (अर्टिगा) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो को गंभीर चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, टैक्सी को रुद्रप्रयाग निवासी भजनलाल पुत्र पंचमूला चला रहा था। बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन को अचानक गलत दिशा में मोड़ दिया, जिससे सामने से आ रही बस से सीधी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैक्सी अचानक रॉन्ग साइड में आ गई और हादसे से बचने का कोई मौका नहीं मिला।

टैक्सी में कुल छह लोग सवार थे…जिनमें दो को फ्रैक्चर और अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत देवप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल यात्रियों की पहचान दिल्ली के दो अलग-अलग परिवारों के सदस्यों के रूप में हुई है…जो उत्तराखंड भ्रमण पर आए हुए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया जिससे यातायात सामान्य रूप से चालू हो सका। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने जानकारी दी कि गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को आगे के इलाज के लिए नजदीकी उच्च स्तरीय अस्पताल में रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top