Haridwar News

उत्तराखंड से गंभीर मामला, पत्नी के साथ दुष्कर्म करने पर पति गिरफ्तार

Ad

हरिद्वार: उत्तराखंड से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली से एक पति को गिरफ्तार किया है। जिस पर उसकी पत्नी ने अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पत्नी के मुताबिक पति उसे घुमाने के बहाने हरिद्वार लाया था और यहां पर उसने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।

ADVERTISEMENTS Ad

शहर कोतवाल राजेंद्र कठैत ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने 7 महीने पहले पूर्व दिल्ली में तहरीर दी थी। जिसके हिसाब से उसका पति उसे घुमाने के लिए हरिद्वार लाया था। महिला ने आरोप लगाया था कि पति ने शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक रूप से दुष्कर्म किया।

साथ ही इसका विरोध करने पर उसके पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई भी की थी। पति के बेहद डराने धमकाने के बाद वह विरोध नहीं कर पाई। इसके बाद दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई। जब वह हरिद्वार पहुंची तो शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच हुई।

जांच पूरी होने के बाद एक पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर आरोपित प्रवीन कुमार निवासी हिमगिरि एनक्लेव चंद्र विहारz नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पुलिस पिछले 7 महीने से आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। मगर वह अभी तक फरार चल रहा था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top