Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी कोतवाली के बाहर पत्नी ने कर डाली पति की पिटाई

Ad

हल्द्वानी कोतवाली में उस समय हंगामा मच गया जब कोतवाली के सामने महिला हेल्पलाइन की शिकायत के बाद पति थाने पर पहुंचा थाने के सामने ही पत्नी ने पति की कर दी. पिटाई बमुश्किल पुलिस ने आकर पति को बचाया.

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 1 साल पहले पीलीभीत निवासी एक व्यक्ति की शादी हुई थी. दोनों के बीच शादी के बाद से विवाद होने लगा,जिसके चलते पत्नी ने महिला हेल्पलाइन हल्द्वानी में अपने पति के खिलाफ शिकायत की महिला हेल्पलाइन में सोमवार को पति तारीख पर आया.

तारीख के बाद जैसे ही पति पत्नी थाने से बाहर निकले तो पत्नी ने और उसके परिजन ने पति की जमकर पिटाई कर दी. वहीं कोतवाली में मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने बमुश्किल व्यक्ति को बचाया. पति का कहना है कि हम दोनों का विवाद चल रहा है और महिला हेल्पलाइन से मेरे पास फोन आया था.

शादी के बाद से पत्नी मुझे आए दिन परेशान करती है. आज इसके चलते उसके परिजन और पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी जिसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन में पति के द्वारा की गई.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top