Udham Singh Nagar News

नशेड़ी पति ने की पत्नी की हत्या, मौत के तरीके से दहला हर किसी का दिल

File Photo
Ad

रुद्रपुर: ऊधमसिंहनगर में अपराधों की गिनती में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। इस बार एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शिमला पिस्तोर में पति ने अपनी पत्नी को गोबर के दलदल में डुबाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बच्चों ने शोर मचाकर बीच बचाव करने की कोशिश की। मगर आरोपित ने उनकी भी पिटाई कर दी। फिलहाल वह फरार हो गया है और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से करनई बलिया उत्तर प्रदेश निवासी आजाद राजभर शिमला पिस्तोर गंगापुर फार्म में काम करता है। वह अपनी 40 वर्षीय पत्नी रानी और बच्चों के साथ रहता है। अमूमन तौर पर नशे में होने के कारण उसका घर पर विवाद होता है। वह अपनी पत्नी की पिटाई भी करता है। लेकिन शुक्रवार को मामला हद से आगे बढ़ गया।

शुक्रवार रात एक बजे आजाद अपनी पत्नी रानी को खींचकर घर के पास ही गोबर के दलदल के पास ले गया। जहां उसने रानी को गोबर के दलदल में डुबाए रखा। थोड़ी देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान शोर हुआ तो उनका पुत्र सूरज अपने भाई बहनों के साथ पहुंचा और हुए मां को बचाने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपित ने बच्चों को भी पीटा है। फिलहाल वह फरार हो गया है।

बच्चो के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया था। जिसके बाद एसपी सिटी मनोज कत्याल, कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जानकारी दी और कहा कि मृतका के पुत्र सूरज की तहरीर पर आजाद राजभर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top