Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में मामूली विवाद के चलते पति ने पत्नी को चाकुओं से गोद डाला, हालत बेहद नाजुक

File Photo
Ad

बाजपुर: आधुनिक जमाने में बढ़ती और सहनशीलता ही ज्यादातर गंभीर मामलों की जड़ है। छोटी-छोटी लड़ाई मारपीट तक पहुंच रही है। हत्या के कई मामले सामने आ रहे हैं। हत्या के प्रयास का ऐसा ही एक मामला बाजपुर से सामने आया है। जहां पति पत्नी के बीच विवाद इस हद तक पहुंच गया कि पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला। हालांकि अभी विवाहिता का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बाजपुर कनोरा गांव के रहने वाले दानिश पुत्र वाहिद की शादी 6 महीने पहले रामपुर की रहने वाली नरगिस के साथ हुई थी। वह अपने गांव में दर्जी की दुकान चलाता है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर छोटी से लड़ाई हुई। आरोप है कि दानिश ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद किया और उसपर चाकुओं से हमला किया। जब युवती की चीख पुकार सुनी तो आसपास के पड़ोसी भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

हालांकि भीड़ बढ़ती देख आरोपित मौके से फरार हो गया। इसके बाद तुरंत किसी ने दोराहा पुलिस चौकी को सूचना दे दी। जिसके बाद चौकी प्रभारी प्रकाश बिष्ट अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर आ गए। बाद में ग्रामीणों की सहायता से नरगिस को काशीपुर के एक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज जारी है। नरगिस की हालत फिलहाल भी बहुत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश भी कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि मामले के पीछे का कारण क्या है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top