Uttarakhand News

IAS बंशीधर तिवारी ने संभाला एमडीडीए के उपाध्यक्ष का चार्ज, अवैध निर्माण पर होगी कार्रवाई

Ad

देहरादून: बीते दिन शासन ने 7 आइएएस और छह पीसीएस समेत 14 अफसरों के विभागों में बदलाव किया। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी आइएएस बंशीधर तिवारी को दी गई है। आईएएस तिवारी ने अपना कामकाज संभाल लिया है। बता दें कि बंशीधर तिवारी पूर्व में एमडीडीए के सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एमडीडीए के उपाध्यक्ष का चार्ज संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को लेकर कहा कि अवैध निर्माण पर प्रभावी तरीके से रोकथाम करना, मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया के निस्तारण में तेजी लाना और कंपाउंडिंग के मैप पर उनका जोर रहेगा। इसके अलावा पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए वार्ड, मोहल्ले और सेक्टर में जाकर हर महीने मौखिक निरीक्षण करके उसका निस्तारण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top