Nainital-Haldwani News

IAS नरेंद्र सिंह भंडारी बने चंपावत के डीएम, IAS गर्ब्याल को बनाया गया KMVN का एमडी

Ad

हल्द्वानी: शुक्रवार शाम शासन ने बड़े फैसले लिए हैं। सरकार ने 7 IAS और 3 जिलों के जिलाधिकारी बदले हैं। इसके अलावा कई अधिकारियों की पावर को भी बढ़ाया गया है यानी उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को अब कुमाऊं मंडल विकास निगम का एमडी बना दिया गया है। वहीं आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को जिलाधिकारी चंपावत बनाया गया है। इससे पहले वह नैनीताल जिले के सीडीओ भी रह चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जबकि मनुज गोयल को देहरादून का नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने दो पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। हेमंत कुमार वर्मा को चमोली के एडीएम पद से हटा दिया गया है। हेमंत कुमार वर्मा को अब चंपावत के नए एडीएम की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा शिव चरण द्विवेदी को चंपावत के ADM से हटा के चमोली का ADM नियुक्त किया गया है।

उत्तरकाशी के डीएम मयूर दीक्षित को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अभिषेक रूहेला को देहरादून के नगर आयुक्त से उत्तरकाशी का डीएम बनाया गया है। जबकि अपर सचिव रंजना को परिवहन निगम के एमडी के पद से हटाया गया है। उन्हें राज्य के उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के पीडी की जिम्मेदारी दी गई है। विनीत तोमर को चंपावत के डीएम की जिम्मेदारी से मुक्त कर परिवहन निगम में नई जिम्मेदारी दी गई है।उनको अब परिवहन का नया एमडी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top