Uttarakhand News

उत्तराखंड में 50 ऑफिसर्स के तबादले,पूर्व में नैनीताल के डीएम रहे IAS वीके सुमन का नाम भी शामिल

Ad

देहरादून: उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर सामने आई है। शासन ने 50 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों के जिला अधिकारी बदले हैं। कई पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। शासन में भी कई अधिकारियों के दायित्वों का फेरबदल किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस लिस्ट में 24 आईएएस अधिकारियों 22 पीसीएस अधिकारियों और चार सचिवालय सेवा संवर्ग के अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया गया है। सचिव सचिन कुर्वे से ग्रामीण विकास विभाग हटाया गया है। उन्हें सचिव पर्यटन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद की नई जिम्मेदारी दी गई है। सचिव दिलीप जावलकर से सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी हटाई गई और उन्हें सचिव वित्त की नई जिम्मेदारी मिली है। सचिव डॉक्टर बी वी आर सी पुरुषोत्तम से निदेशक दुग्ध विकास की जिम्मेदारी हटाई गई और सचिव ग्राम में विकास की जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top