Dehradun News

देहरादून हयात होटल के बार की स्पेशल अनुमति निरस्त, IAS सविन बंसल की फिर से चर्चा होने लगी है

Ad

IAS Savin Bansal: Dehradun: Bar: जिलाधिकारी सविन बंसल ने होटल हयात रेसीडेंसी को 24 घंटे बार संचालन की अनुमति को निरस्त करने की संस्तुति दी, जिसके बाद आबकारी आयुक्त ने उक्त अनुमति को रद्द कर दिया। गौरतलब है कि वर्तमान जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने से पहले, 27 अगस्त 2024 को पूर्व जिलाधिकारी और आबकारी आयुक्त ने हयात रेसीडेंसी को 24 घंटे बार संचालन की अनुमति प्रदान की थी। अब जिलाधिकारी सविन बंसल की संस्तुति के आधार पर यह अनुमति रद्द कर दी गई है, और होटल का बार अब केवल रात 11 बजे तक ही खुलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 2 दिन पूर्व ही डीएम सविन बंसल ने रात में उन बार और पबों में छापेमारी की थी जो 11:00 बजे बाद भी शराब परोस रहे थे। जिसमें यह बात सामने आई की देहरादून स्थित हयात रेजीडेंसी के बाहर का टाइम 12 घंटे बढ़ाते हुए कुल 24 घंटे किया हुआ है। ऐसे में देहरादून के अन्य बार संचालक भी अपनी अवधि को बढ़ाने के लिए आबकारी विभाग पर दबाव बना रहे थे।

ये विवाद डीएम के सामने पहुंचा तो उन्होंने हयात रेजीडेंसी की टाइमिंग को कम करने का रिकमेंडेशन भेजा और 24 घंटे का लाइसेंस निरस्त करते हुए 12 घंटे किया गया है। डीएम ने साफ किया कि देहरादून में सभी बार, पब और क्लब आदि के लिए एक ही संचालन अवधि रहेगी, किसी को भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top