Dehradun News

IAS सविन बंसल ने निभाया बेटे का फर्ज, कैंसर पीड़ित माता और बुजुर्ग पिता को प्रताड़ित करने वालों को सिखाया सबक

Ad

Dehradun:DM Dehradun: Cancer Patient Mother: District Action:Uttarakhand News: दो जवान बेटों द्वारा अपनी कैंसर पीड़ित मां और बुजुर्ग पिता को घर से बेदखल करने के मामले में जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। डीएम ने दोनों बेटों को 25 नवम्बर को न्यायालय में तलब किया है…और गुंडा घोषित कर जिला बदर करने की प्रक्रिया शुरू की है।

ADVERTISEMENTS Ad

10 नवम्बर को जनता दर्शन कार्यक्रम में बुजुर्ग दंपति गीता और राजेश ने डीएम से शिकायत की थी कि उनके बेटे शराब पीकर मारपीट और गाली-गलौच करते हैं। डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों बेटों को नोटिस जारी किए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बुजुर्गों और बीमार माता-पिता के साथ अत्याचार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने इस तरह के मामलों में पहले भी त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को राहत दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top