Nainital-Haldwani News

नैनीताल के पूर्व डीएम सविन बंसल को UK में मिली स्कॉलरशिप…बने इकलौते भारतीय अफसर

Ad

नैनीताल: कॉमनवैल्थ स्कॉलरशिप कमीशन, यूनाइटेड किंगडम (यूके) द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए भारत से अखिल भारतीय सेवा के उत्तराखण्ड कैडर के अधिकारी सविन बंसल का चयन किया गया है। बंसल अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के डीएम भी रहे हैं। उनके कार्यकाल में किये गए कार्यो को लोग आज भी याद करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप कमीशन जो यूनाइटेड किंगडम (यूके) का शासकीय आयोग है। जो ब्रिटेन और अन्य कॉमनवेल्थ देशों के नागरिकों को ब्रिटेन के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करती है। स्कॉलरशिप के लिए 100 से अधिक देशों से आवेदन पत्र प्राप्त होते हैं। जिनमें ज्यूरी द्वारा योग्यता के आधार पर स्कॉलरशिप का चयन किया जाता है। भारत से कई अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के द्वारा भी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया गया था।

ज्यूरी ने भारत के मात्र एक अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी का चयन किया गया। इस स्कॉलरशिप के तहत एक वर्ष के लिए आवास, भोजन, परिवहन इत्यादि निःशुल्क होने के साथ 40,788 पाउण्ड की स्कॉलरशिप दी गयी है। साथ ही परिवार को निःशुल्क आवास की भी व्यवस्था की गयी है।

IAS बंसल को कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप कमीशन से स्कॉलरशिप प्राप्त होने पर अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों ने बंसल को शुभकामनाएँ दी हैं। आईएएस सविन बंसल ने बताया कि स्कॉलरशिप के लिए वह 1 साल से तैयारी कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top