Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पहली बार पहुंची नवनियुक्त डीएम IAS वंदना, कोई गड़बड़ी हो रही है तो तुरंत सूचित करें

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी आईएएस वंदना सिंह चौहान ने हल्द्वानी में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को नैनीताल जिले में अपनी प्राथमिकता गिनाई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले में यातयात, शिक्षा, स्वास्थ् सहित अन्य क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को फ्लोर पर उतारना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने कहा कि नैनीताल जिला भौगोलिक रूप से काफी बड़ा भी है तो ऐसे में कोशिश रहेगी कि वह सभी शहरों में संतुलित होकर समय दें। आईएएस वंदना चौहान इससे पहले नैनीताल में एसडीएम रह चुकी हैं तो उन्होंने कहा कि नैनीताल नगर की परिस्थितियों से वह वाकिफ है।

हल्द्वानी समेत जिले की सड़कों को सुधारने का काम किया जाएगा ताकि पर्यटक अपने साथ नैनीताल जिला भ्रमण का सुगम अनुभव लेकर लौटे। जाम की समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि बाईपास और वनवे मार्ग जैसे विकल्पों विचार किया जाएगा। इसके अलावा अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसा करने वालों पर एक्शन जरुर लिया जाएगा।

वहीं भूमि फ्रॉड पर उन्होंने कहा कि तमाम प्रयास किए जा रहे हैं और मैपिंग पर भी विचार किया जा सकता है। अगर कार्यालय स्तर से कोई गड़बड़ी होती है या किसी व्यक्ति विशेष को फायदा उठाने की कोशिश होती है तो इस संबंध में सूचित करें, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top