Nainital-Haldwani News

नैनीताल डीएम के रूप में IAS वंदना ने संभाला चार्ज, जिले में अब तक रहे हैं 48 जिलाधिकारी

Ad

हल्द्वानी: जिले की नवनियुक्त डीएम वंदना सिंह ने शनिवार सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट नैनीताल में कार्यभार ग्रहण किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, शिवचरण द्विवेदी, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश सिंह राणा, उप जिला अधिकारी मनीष कुमार, रेखा कोहली, गौरव चटवाल, परितोष वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्रा सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad

आईएएस वंदना सिंह चौहान नैनीताल से पहले रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भी जिलाधिकारी का पद संभाल चुकी हैं। वहीं वो पिथौरागढ़ की पहली महिला मुख्या विकास अधिकारी भी थी। साल 1957 से 2023 तक 47 आईएएस अधिकारी नैनीताल के डीएम रहे हैं। वंदना सिंह ने 48वें डीएम के रूप में कार्यभार संभाला है। वह नैनीताल जिले की 5वीं महिला जिलाधिकारी बनी हैं।

नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने पर्यटन सीजन को लेकर बैठक की जाएगी। नैनीताल कार्य में चल रहे सौंदर्यीकरण के काम को जारी रखा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top