National News

कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए हर किसी की नहीं होगी जांच…ICMR ने जारी की गाइडलाइंस

Ad

देहरादून: देशभर में कोरोना संक्रमण ने सरकार, प्रशासन और आमजन की नाक में भी दम कर रखा है। महामारी की तीसरी लहर के दौरान सोमवार को देश में लगातार पांचवें दिन तक एक लाख से अधिक संक्रमित मिले हैं। जी हां, करीब 161422 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। जबकि 273 लोगों की मौत हुई है। इसी बीच आईसीएमआर की एक सलाह काफी सुर्खियां बंटोर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल आईसीएमआर ने गाइडलाइन जारी की है। जिसमें यह कहा गया है कि कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले हर किसी को जांच कराने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर समय-समय पर कोरोना की रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी करता है। एक बार फिर एडवाइजरी जारी की गई है।

इस एडवाइजरी में कहा गया है कि कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति को कोरोना जांच कराने की जरूरत नहीं है। पहले यह देखना जरूरी है कि वे अत्यधिक जोखिम वाली श्रेणी में है या नहीं। अत्यधिक जोखिम वाले लोगों में उन्हें रखा गया है जिनकी उम्र ज्यादा है और जो पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। यह भी कहा गया है कि एक से दूसरे राज्यों में यात्रा करने वालों को भी कोरोना जांच कराने की जरूरत नहीं है।

बता दें कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 1292 कोरोना संक्रमित मिले थे। यह रिपोर्ट बीती शाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई। प्रदेश में संक्रमण दर 07.57% हो गई है। फिलहाल पूरे उत्तराखंड में 5009 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। सबसे ज्यादा मामले देहरादून और नैनीताल से सामने आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top