
Chandrashila Trek | Tungnath Temple | Weather Advisory | Rudraprayag News | Uttarakhand Police | Trekking Safety | Chopta | Tourist Advisory | Monsoon Alert | Uttarakhand News : चंद्रशिला ट्रैक और तुंगनाथ क्षेत्र में मौसम से जुड़े बढ़ते जोखिमों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर 1 बजे के बाद चंद्रशिला ट्रैक पर जाने से बचने की अपील की है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल रहा है। बिजली गिरने, भारी बारिश और घने कोहरे जैसी परिस्थितियां यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सलाह जारी की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए ऊखीमठ पुलिस ने तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रैक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद चोपता घोड़ा स्टैंड, तुंगनाथ मंदिर परिसर और ट्रैक मार्ग पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से यात्रियों को खराब मौसम के दौरान आगे न बढ़ने की सलाह दी जा रही है।
यात्रियों को मौसम संबंधी जानकारी देने के लिए तुंगनाथ मंदिर परिसर में लाउडस्पीकर के जरिए लगातार घोषणाएं भी की जा रही हैं। वहीं ट्रैक पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लें और सुरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।






