Dehradun News

अगर मिला यह नोटिस, तो तुरंत करना होगा यह काम! निर्वाचन विभाग का बड़ा अपडेट

SIR
Ad

Uttarakhand Election | CEO Uttarakhand | Voter Verification : उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण की समीक्षा की। बैठक में मतदाताओं को जारी किए जा रहे नोटिस और उनकी सुनवाई की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक के दौरान सीईओ ने सभी जिलों की कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं…उन्हें समय पर नोटिस मिलना चाहिए। साथ ही सुनवाई के लिए पर्याप्त समय भी दिया जाए…ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि सभी जिलों में नोटिस की शत-प्रतिशत छपाई पूरी कर उन्हें निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) और बूथ लेवल अधिकारी (BLO) तक पहुंचा दिया गया है। इसके साथ ही नोटिस से जुड़े मामलों की सुनवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top