Nainital-Haldwani News

अगर आप हल्द्वानी में रहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें, प्रशासन ने लोगों से की खास अपील

Ad

Monsoon Alert | Haldwani | Uttarakhand : उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है। आज से हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने कहा कि शहर में जलभराव और पानी की निकासी की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है…ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन ने विशेष रूप से गौला नदी, बरसाती नालों और संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें…और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। लोगों से अनावश्यक रूप से नदी और नालों के किनारे जाने से भी बचने को कहा गया है।

इसके अलावा प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने, भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जनहानि और किसी भी संभावित नुकसान को रोकने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top