Jobs

IFFCO में ऑपरेटर प्रशिक्षु पदों पर भर्ती, 34,000 रुपये से शुरू होगा वेतन

IFFCO Vacancy 2026
Ad

IFFCO Vacancy 2026 | Operator Apprentice Recruitment | Job Update : इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) पारादीप यूनिट ने सहायक प्रशिक्षु (ऑपरेटर) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने 30 अप्रैल 2026 तक अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है या कर लेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस पद के लिए केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या B.Sc. (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता शर्तें:

उम्मीदवार के पास AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से केमिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक और एससी/एसटी के लिए 55% अंक जरूरी हैं।

B.Sc. उम्मीदवारों के लिए UGC मान्यता प्राप्त कॉलेज से फुल टाइम डिग्री आवश्यक है। सामान्य और ओबीसी के लिए 55% और एससी/एसटी के लिए 50% अंक जरूरी हैं।

आयु सीमा:

इस भर्ती में न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।

सामान्य वर्ग: अधिकतम 27 वर्ष
ओबीसी: 30 वर्ष (3 वर्ष की छूट)
एससी/एसटी: 32 वर्ष (5 वर्ष की छूट)

वेतन:

प्रशिक्षण के दौरान 31,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ग्रेड L0 में 34,000 से 64,000 रुपये तक वेतनमान होगा, साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया:

चयन दो चरणों में होगा। पहले ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा…जो उसी स्थान पर आयोजित होगा।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top