Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी कोतवाली के पास अवैध होटल निर्माण पकड़ा गया

Ad

हल्द्वानी: शहर में कोतवाली के सामने ही अवैध निर्माण शुरू हो जाए तो भला क्या कहिए। गनीमत है कि अब अवैध निर्माण पर कड़ा एक्शन लिया गया है। हल्द्वानी कोतवाली के सामने खानचंद मार्केट में कुछ लोगों द्वारा नजूल की जमीन पर अवैध तरीके से एक होटल का निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह के निर्देश पर टीम ने अवैध निर्माण को सील कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवैध निर्माण की शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण ने फौरन एक्शन लिया है। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने जानकारी दी और बताया शहर के बीचो बीच नजूल की जमीन को बिना फ्रीहोल्ड और बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध तरीके से व्यवसायिक निर्माण कार्य चल रहा था। शिकायत मिलने के उपरांत अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अवैध निर्माण होने के चलते काम अधिकतर शाम को 6:00 बजे के बाद ही किया जाता था। रात में ना किसी की नजर पड़ती ना कोई कुछ कहता मगर प्राधिकरण के पास मामला पहुंचा और जब पहुंचा तो टीम ने तत्काल रूप से सख्ती बरतते हुए निर्माण सील कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top