Uttarakhand News

ओपन यूनिवर्सिटी के छात्र ध्यान दें, फाइनल छोड़कर सभी छात्र बिना परीक्षा के पास होंगे

Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए आई है। बता दें कि विश्वविद्यालय यूजी, पीजी में फाइनल ईयर व सेमेस्टर को छोड़ बाकी सभी छात्रों के विद्यार्थियों को प्रमोट करेगा। उल्लेखनीय है कि यह फैसला कोरोना के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें की यूजी, पीजी फाइनल ईयर और फाइनल सेमेस्टर के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षाएं 24 मार्च से आयोजित होने वाली हैं। यह फैसला भी गुरुवार को कुलपति प्रो ओपीएस नेगी की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। ऐसे में फाइनल ईयर फाइनल सेमेस्टर के सभी छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार रहना है।

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमित कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूजी प्रथम से पंचम सेमेस्टर, प्रथम और द्वितीय वर्ष , पीजी प्रथम से तृतीय सेमेस्टर और पहले वर्ष के विद्यार्थियों को असाइनमेंट के आधार पर नंबर दिए जाएंगे और इसी आधार पर उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार भी कोरोना के कारण परिस्थितियां अलग बन गई थी। जिसे देखते हुए यह फैसला लेना पड़ा है। हालांकि अंतिम वर्ष सेमेस्टर के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी। जिन का परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top