Almora News

जरूरी सूचना, जागेश्वर धाम के लिए आरतोला से शटल सेवा शुरू

Ad

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वर धाम में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं…लेकिन यहां अक्सर जाम की समस्या से भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर पर्यटन सीजन में यह समस्या और गंभीर हो जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस समस्या से राहत देने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने 1 जून से आरतोला से जागेश्वर धाम तक शटल सेवा शुरू कर दी है जिससे श्रद्धालुओं को जाम से निजात मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम होगी।

प्रशासन के अनुसार अब श्रद्धालुओं को अपने निजी वाहन से जागेश्वर धाम तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे आरतोला में वाहन पार्क कर शटल सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इससे न केवल ट्रैफिक नियंत्रण में मदद मिलेगी…बल्कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को राहत मिलेगी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी दी कि मंगलवार यानि आज से यह शटल सेवा पार्किंग ठेकेदार के माध्यम से संचालित की जाएगी। इसके लिए सोमवार को जिलाधिकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक करेंगे।

रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागेश्वर धाम पहुंचे। कई श्रद्धालुओं ने पार्किंग शुल्क से बचने के लिए अपने वाहन आरतोला के पास सड़क किनारे खड़े कर दिए, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सही पार्किंग व्यवस्था और शुल्क की सख्ती से निगरानी की जाए, ताकि आगे जाम जैसी स्थितियां उत्पन्न न हों।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top