Dehradun News

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट
Ad

ऋषिकेश: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी (Former CM Bhuwan Chandra Khanduri) का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें बीते दिन ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। अब उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल से एक बड़ा अपडेट आया है। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे मनीष खंडूरी (Son Manish Khanduri) ने यह अपडेट साझा किया है। उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी कोरोना संक्रमित राए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि एम्स (AIIMS Rishikesh) में भर्ती होने के बाद चिकित्सकों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता खंडूरी की विभिन्न पैथोलॉजी जांच के साथ कोरोना जांच कराई थी। एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने जानकारी दी और बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्डियोलॉजिस्ट (Aiims cardiologist) को अपनी स्थिति के बारे में बताया था।

उन्होंने बताया था कि उन्हें कमजोरी के साथ साथ थकावट हो रही है। स्वास्थ्य परीक्षण में किडनी, लीवर से लेकर सभी टेस्ट किए गए। इसमें कोरोना की जांच (Corona test was also done) भी शामिल थी। रिपोर्ट में वह संक्रमित (Corona positive) मिले हैं। बता दें कि जांच के बाद चिकित्सकीय देखरेख के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के संपर्क में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, एम्स निदेशक मीनू सिंह सहित कई लोग आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top