Dehradun News

LPG e-KYC को लेकर जरूरी खबर, 15 अगस्त से पहले करा लें सत्यापन

LPG e-KYC
Ad

LPG e-KYC : Gas Connection : Uttarakhand : घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। जिले में एलपीजी कनेक्शन की e-KYC कराने को लेकर गैस कंपनियां और जिला पूर्ति विभाग लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे 15 अगस्त तक e-KYC पूरी करा लें। समय पर सत्यापन नहीं कराने पर आगे गैस सिलेंडर की सप्लाई में परेशानी हो सकती है।

e-KYC नहीं कराने पर क्या होगा?

गैस कंपनियों के अनुसार जिन घरेलू गैस कनेक्शनों की e-KYC पूरी नहीं होगी, उन्हें निष्क्रिय श्रेणी में रखा जा सकता है। ऐसी स्थिति में घरेलू गैस कनेक्शन से मिलने वाली सुविधाओं पर असर पड़ सकता है। कुछ मामलों में उपभोक्ता को व्यावसायिक श्रेणी के सिलेंडर की दर के हिसाब से भुगतान करना पड़ सकता है।

फर्जी कनेक्शन की पहचान में मिलेगी मदद

e-KYC का मुख्य उद्देश्य गैस कनेक्शनों का आधार आधारित सत्यापन करना है। इससे फर्जी और एक से अधिक कनेक्शनों की पहचान करने में मदद मिलेगी। साथ ही गैस की अवैध बिक्री पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड सही रखने में भी सहायता मिलेगी।

विभाग के अनुसार जिन लोगों के पास LPG के साथ PNG कनेक्शन भी है…उनके कनेक्शन की जानकारी को भी e-KYC के जरिए बेहतर तरीके से सत्यापित किया जा सकेगा।

गैस एजेंसी जाकर करा सकते हैं e-KYC

उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए e-KYC करा सकते हैं। इसके अलावा कई गैस कंपनियों के मोबाइल ऐप और अधिकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी यह सुविधा दी जा रही है। कुछ जगहों पर गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले कर्मचारी भी e-KYC की प्रक्रिया में मदद कर सकते हैं।

अंतिम तारीख का इंतजार न करें

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे e-KYC के लिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें। 15 अगस्त से पहले सत्यापन पूरा करा लेना बेहतर होगा…ताकि भविष्य में गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top