Uttarakhand News

हरिद्वार में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया हल्द्वानी की बैणी सेना का उदाहरण

Ad

उत्तराखंड न्यूज: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन कैसे शहरी क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं की जिंदगी में बदलाव ला रही है। इसके लिए शहरी आजीविका मेले का आयोजन नगर निगम हरिद्वार के ऋषिकुल आडिटोरियम में किया गया। इसमें शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने शहरी आजीविका मिशन की उपयोगिता के बारे में प्रकाश डाला। शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने अच्छे कार्यक्रम के लिए मुख्य नगर अधिकारी दयानंद सरस्वती की भी पीठ थपथपाई।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने इस अवसर पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा प्रस्तावित वेडिंग जोन भगत सिंह चौक से सेक्टर 2 बेरियर तक एवं नगर निगम हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत 60 वार्डो में विभिन्न निर्माण कार्यो ,जिनकी लागत 7.50 करोड़ है, का शिलान्यास करने के साथ ही मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता योजना के अन्तर्गत महिलाओं हेतु रोड़ी बेलवाला में विकसित पिंक वेंडिंग जोन, नगर निगम हरिद्वार द्वारा विकसित वेंडिंग जोन कोतवाली ज्वालापुर से जटवाड़ा पुल तक तथा नगर निगम हरिद्वार द्वारा विकसित वेंडिंग जोन ललतारौ पुल से चण्डी चौक तक का मंत्रोच्चारण के बीच लोकापर्ण किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये शहरी विकास मंत्री ने कहा कि जनपद हरिद्वार में इस प्रकार का यह पहला आजीविका मेला आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि बहनों के सशक्तिकरण के लिये हम सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं, उसी के परिणामस्वरूप यह आयोजन है, जिसके लिये मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि हमें मातृ शक्ति को प्रोत्साहित करना है तथा उनके द्वारा जितने भी उत्पाद बनाये जा रहे हैं, उन्हें आम जन तक पहुंचाना है कि हमारी बहनें एक से बढ़कर गुणवत्तापरक उत्पाद बना रही हैं, जिस काम को हरिद्वार ने बखूबी कर दिखाया है।

वित्त मंत्री ने गंगा नदी आदि का उल्लेख करते हुये कहा कि गंगा नदी आदि में जो पुष्प अर्पित किये जाते हैं, उन्हें इकट्ठा करके मातृ शक्ति के माध्यम से धूप-बत्ती आदि उत्पाद तैयार किये जा सकते हैं, जिससे प्रदूषण की समस्या से निजात मिलने के साथ ही लोगों की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में काफी अच्छा काम हो रहा है।
इस मौके पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों के स्टॉल भी लगाये गये थे, जिनका निरीक्षण मा0 वित्त मंत्री ने किया तथा उनके उत्पादों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों व वेंण्डरों को उनके उत्पादों के लिये पुरस्कारों का वितरण भी किया। ऋषिकुल आडिटोरियम परिसर पहुंचने पर मा0 मंत्री वित्त का पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

डॉ0 प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने हल्द्वानी की मातृशक्तियों का उल्लेख करते हुये कहा कि वे नगर निगम में राजस्व कलेक्शन का कार्य करती हैं। इससे निगम की आय में चौगुनी वृद्धि हुई है, जिससे उस क्षेत्र के विकास की रफ्तार काफी तेज हुई है तथा उनकी आजीविका बढ़ने के साथ ही महिला शक्तिकरण के प्रतिशत में भी बढ़ोत्तरी हो हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top