Nainital-Haldwani News

कुमाऊं विवि की महिला कर्मचारी ने पुरुष कर्मी को मारा थप्पड़, आपत्तिजनक मैसेज को लेकर हुआ विवाद

Ad

नैनीताल: महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। जमीन से लेकर आसमान में ही नहीं अंतरिक्ष में भी उनके कदमों की छाप मौजूद है। कद बढ़ने के बावजूद महिलाएं अभी भी सुरक्षित नहीं है। आए दिन महिलाओं से दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आती है। जिसके बाद महिलाएं फास्ट ट्रेक की मांग करती है। लेकिन अभी तक इसमें कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी बीच एक और मामला सामने आया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बृहस्पतिवार को पुरुष कर्मी ने एक तृतीय श्रेणी महिला कर्मचारी को मैसेज भेजे, जिस पर महिला ने इसका विरोध किया और वहां हंगामा हो गया। वहीं महिला ने पुरुष कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया।

यह भी पढ़े:मौसम विभाग का अलर्ट: शुक्रवार से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ हो सकती है बर्फबारी

यह भी पढ़े:लापरवाही विभाग की और परेशान जनता,एक साथ देना पड़ेगा आठ महीने का पानी का बिल

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे विवि के कर्मचारी, कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी समय एक कर्मचारी ने महिला कर्मी को सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज भेजे। महिला कर्मी ने इसका विरोध किया तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान मैसेज भेजने वाले पुरुष कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया।

अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह से दोनों को शांत कराया। महिला कर्मी का आरोप था कि उक्त कर्मचारी उसे दो साल से आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था, जिसका उसने विरोध किया। हंगामे के बाद पुरुष कर्मचारी ने लिखित में माफीनामा दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। वहीं पुरुष कर्मचारी का कहना है कि उन्होंने महिला कर्मी को मैसेज किए, लेकिन वह आपत्तिजनक नहीं थे।

यह भी पढ़े:टिहरी:शक के चलते हुआ विवाद,पति ने पत्नी की चाकू गोदकर कर डाली हत्या

यह भी पढ़े:कुंभ मेले को देखते हुए रोडवेज का बड़ा फैसला, दूसरे राज्यों के लिए चलाएगा 200 बसें

ADVERTISEMENTS Ad
To Top