Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार की अच्छी पहल, अब शहीदों के परिवारों को मिलेगी इकठ्ठी धनराशि

Ad

देहरादून: देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिजनों को अब राज्य सरकार एकमुश्त अनुग्रह राशि देगी। जो एक अच्छी पहल है। इस राशि से शहीदों के आश्रितों को काफी हद तक मदद मिलेगी। इस योजना में रक्षा बल और अर्द्धसैनिक बल के जवान शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस सम्बन्ध में बुधवार को विधानसभा ने उत्तराखंड शहीद आश्रित अनुग्रह, अनुदान विधेयक, 2020 को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत युद्ध, आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद की घटनाओं में शहीद होने वाले जवानों के आश्रितों को जीवन यापन के लिए एकमुश्त सहायता राशि यानी इकठ्ठी धनराशि मिल सकेगी।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:कोरोना संक्रमण की मार,लॉकडाउन के बाद पहली बार बिके 26 हजार से ज्यादा वाहन

यह भी पढ़े:दिल में छेद की समस्या से जूझ रहा था मरीज, एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

बता दें इस विधेयक के प्रावधान पांच मार्च वर्ष 2014 के बाद से शहीद हुए उत्तराखंड के स्थायी निवासी सैनिकों पर लागू होंगे। सैन्य बहुल प्रदेश हर साल अपने कई वीर जवानों की शहादत देखता है। लेकिन राज्य स्तर पर अब तक जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कानून नहीं था। लेकिन अब शहीदों के आश्रितों को एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी। नतीजतन सरकार सीएम राहत कोष से ही दस लाख रुपये तक की अनुग्रह राशि प्रदान करती थी।

लेकिन इसमें भी बजट की कमी के चलते, कई बार देरी हो जाती थी। इसलिए प्रदेश सरकार ने अब इसके लिए विशेष कानून बना दिया है। इसके तहत युद्ध, आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद की घटनाओं में शहीद होने वाले जवानों के आश्रितों को जीवन यापन के लिए एकमुश्त सहायता राशि मिल सकेगी।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:पूर्व सैनिक राजेश सेमवाल,फ्री में देते हैं युवाओं को ट्रेनिंग,65 ने पास की परीक्षा

यह भी पढ़े:असम में गढ़वाल राइफल के अरविंद सिंह नेगी का हुआ निधन, 6 महीने से परिवार को था इंतजार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top