Rajasthan

राजस्थान में आईटी की छापेमारी से हड़कंप… बिल्डर ज्वेलर, होटल कारोबारियों के 38 ठिकानों में पहुंची टीम

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान और हरियाणा में इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। इन्वेस्टीगेशन ब्रांच ने जयपुर और गुरुग्राम में 38 स्थानों में छापा मारा है। ये छापा बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े चार बिल्डर्स, होटल और ज्वेलरी कारोबारी और फायनेंसर के साथ ही उनके रिश्तेदारों, कारोबारी सहयोगियों और पार्टनर्स के ठिकानों पर मारा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक ज्वेलर, होटल और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन वर्क से जुड़े जुगल किशोर डेरेवाला, मंगलम बिल्डर्स के संचालक एनके गुप्ता और जगतानी ग्रुप के हरीश जगतानी, शिव शक्ति ग्रुप के संचालक राजीव सांघी, आर टेक ग्रुप के राजेश यादव और उसके रिश्तेदारों, कारोबारी सहयोगियों के ठिकानों पर आईटी की टीम ने छापा मारा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इन कारोबारी समूहों के यहां बड़ी मात्रा में प्रॉपर्टी और अन्य कारोबार कैश लेनदेन के जरिए करने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद एक्शन लिया गया है। जयपुर में कार्रवाई सी-स्कीम, टोंक रोड, तख्तेशाही रोड, मालवीय नगर, जगतपुरा, मासनरोवर, बनीपार्क, सांगानेर, ब्रह्मपुरी, विद्याधर नगर, सीतापुरा इंडस्ट्रीयल एरिया समेत कई इलाकों में हो रही है। यह कार्रवाई अगले दो-तीन दिन तक जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल आधिकरिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि क्या कुछ आईटी टीम को मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top