Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी नगर निगम परिसर में मेयर जोगेंद्र रौतेला और एमएनए पंकज उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया

Ad

हल्द्वानी: नगर निगम परिसर में मंगलवार को देश के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेयर जोगेंद्र रौतेला द्वारा ध्वजारोहण किया गया। देश के 77 वे स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए हल्द्वानी नगर निगम परिसर में सैंकड़ो लोग मौजूद रहे। हल्द्वानी मेयर एवं नगर आयुक्त द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र के कई पार्षद मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा हमारा देश विविधता में एकता का देश है। यहां पर सभी धर्म और जाति के लोग एकता और भाईचारे के साथ रहते हैं। ये भारत की पावर है जो हमें दूसरे देशों से अलग करती है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के इस दौर में उत्तराखंड राज्य तेजी के साथ विकसित हो रहा है। जिसमें हल्द्वानी नगर निगम अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दे रहा है।

महापौर ने ये नगर निगम पार्षद और कर्मियों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि तमाम मतभेद होने के बाद भी सभी ने कामयाबी और सफलता को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल का भी जिक्र किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top