National News

रात में सूरज दिखाया और दिन में दिखा दिए तारे, भारत ने लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम तबाह किया

Ad

India: Lahore: पहलगाम हमले के जवाब में भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमलों के बाद पाकिस्तान की तरफ से बौखलाहट भरी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। उसने भारत के अग्रिम चौकियों पर भारी गोलाबारी की, लेकिन भारतीय सेना ने पूरी मुस्तैदी से इसका करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को गंभीर नुकसान झेलना पड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत की सटी सीमा के नजदीक स्थित पाकिस्तान का प्रमुख शहर लाहौर भी भारतीय हमलों की चपेट में आया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, भारत ने लाहौर में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया है, जिससे उसकी सुरक्षा व्यवस्था को भारी झटका लगा है।

सरकारी सूचना एजेंसी पीआईबी ने दोपहर 2:34 बजे एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि पाकिस्तान द्वारा क्षेत्र में तनाव बढ़ाने की साजिश को भारत ने नाकाम कर दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि भारत ने पाकिस्तान की उकसाने वाली कार्रवाइयों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top